मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश यशवीर गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 140 के समीप हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश यशवीर उर्फ बंदर को गिरफ्तार किया गया है।
यशवीर पर 30 जुलाई को हुई रघुवीर की हत्या का आरोप था। पुलिस जांच में पता चला कि रघुवीर के बेटे विनोद और बेटी प्रीति ने 10 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए यशवीर को अपने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में पहले ही पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन यशवीर फरार चल रहा था।
सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश यशवीर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कहीं जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में यशवीर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक बोलेरो कार, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की कामना, शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश
40 साल चला विवाद, 10 साल मुकदमा… सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में महिला बरी, कोर्ट में रो पड़ीं
राजीव एकेडमी में फार्मेसी सप्ताह का शानदार समापन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया हुनर
डाक बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 156 आर्टिकल बरामद
श्रीजी मंदिर में मनाई गई गीता जयंती, भोला बाबा ने बताया गीता का महत्व
गीता जयंती पर मथुरा के दीर्घ विष्णु मंदिर में गूंजा गीता पाठ, विशेष श्रृंगार और हवन
बीएसए कॉलेज विवाद: प्रिंसिपल और प्रबंध समिति आमने-सामने, ‘एकल संचालन’ पर छिड़ी जंग
पशु रोगों से बचाव के लिए DUVASU में 10 दिवसीय प्रशिक्षण, 10 राज्यों के विशेषज्ञ हुए शामिल
