राजीव एकेडमी में फार्मेसी सप्ताह का शानदार समापन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया हुनर
राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में उत्साह एवं उमंग के बीच 64वां नेशनल फार्मेसी सप्ताह मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका दिल जीता, वहीं मैदान में शानदार खेल कौशल से सबकी वाहवाही लूटी। निदेशक प्रो. डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया। नेशनल फार्मेसी सप्ताह में शिक्षकों के दिशा-निर्देशन में प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
एक सप्ताह तक चले विविध कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की सबसे अधिक उत्सुकता खेल गतिविधियों में देखी गयी। छात्र-छात्राओं ने आपसी सद्भाव के बीच वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, लम्बीकूद, बैडमिंटन, शॉटपुट, टग ऑफ वॉर, आर्म रेसलिंग, लेमन रेस, थ्री लेग रेस आदि में जहां दमखम दिखाया वहीं रंगोली कम्पटीशन, पोस्टर एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताओं में फार्मेसी की महत्ता प्रदर्शित की। खेलों में बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, टग ऑफ वॉर और बैडमिंटन में जलवा दिखाया, वहीं बी फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र ने लम्बीकूद में विजेता होने का गौरव हासिल किया। बी फार्मा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कैरम, थ्री लेग रेस, लेमन रेस, शतरंज प्रतियोगिता में जहां जलवा दिखाया वहीं बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शॉटपुट, आर्म रेसलिंग तथा डी फार्मा प्रथम वर्ष की टीम ने रंगोली में प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने सभी विजेता-उप विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है, वहीं लीडरशिप का भाव भी पैदा होता है। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने विजेता तथा उप विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की कामना, शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश
40 साल चला विवाद, 10 साल मुकदमा… सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में महिला बरी, कोर्ट में रो पड़ीं
मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश यशवीर गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार
डाक बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 156 आर्टिकल बरामद
श्रीजी मंदिर में मनाई गई गीता जयंती, भोला बाबा ने बताया गीता का महत्व
गीता जयंती पर मथुरा के दीर्घ विष्णु मंदिर में गूंजा गीता पाठ, विशेष श्रृंगार और हवन
बीएसए कॉलेज विवाद: प्रिंसिपल और प्रबंध समिति आमने-सामने, ‘एकल संचालन’ पर छिड़ी जंग
पशु रोगों से बचाव के लिए DUVASU में 10 दिवसीय प्रशिक्षण, 10 राज्यों के विशेषज्ञ हुए शामिल
