गीता जयंती पर मथुरा के दीर्घ विष्णु मंदिर में गूंजा गीता पाठ, विशेष श्रृंगार और हवन
श्रीमद्भगवद्गीता जयंती के पावन अवसर पर प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगला आरती के बाद ठाकुर जी का इत्राभिषेक कर विराजमान श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी को विशेष श्रृंगार धारण कराए गए। सुगंधित पुष्पों से ठाकुर जी को सुसज्जित किया गया। मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी के समक्ष अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, संस्कृत भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष आचार्य ब्रजेंद्र नागर, श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री पं.रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक परम्परा से पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया।
मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यह महोत्सव गोलोकवासी विठ्ठलेश महाराज की सद्प्रेरणा से शुरू किया गया था। आचार्य ब्रज आचार्य ब्रजेंद्र नागर एवं महामंत्री पं.रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने कहा कि श्री अंतराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती महोत्सव आयोजन समिति का लक्ष्य एक लाख परिवारों तक हर घर गीता से जोड़ने का संदेश पहुंचाने का है। कार्यक्रम का संचालन सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी और लालकृष्ण चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्कृत भारती के हर स्वरूप यादव, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के श्यामसुंदर बंसल, मूलचंद गर्ग सहित मथुरा पुरी के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की कामना, शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश
40 साल चला विवाद, 10 साल मुकदमा… सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में महिला बरी, कोर्ट में रो पड़ीं
मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश यशवीर गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार
राजीव एकेडमी में फार्मेसी सप्ताह का शानदार समापन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया हुनर
डाक बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 156 आर्टिकल बरामद
श्रीजी मंदिर में मनाई गई गीता जयंती, भोला बाबा ने बताया गीता का महत्व
बीएसए कॉलेज विवाद: प्रिंसिपल और प्रबंध समिति आमने-सामने, ‘एकल संचालन’ पर छिड़ी जंग
पशु रोगों से बचाव के लिए DUVASU में 10 दिवसीय प्रशिक्षण, 10 राज्यों के विशेषज्ञ हुए शामिल
