पशु रोगों से बचाव के लिए DUVASU में 10 दिवसीय प्रशिक्षण, 10 राज्यों के विशेषज्ञ हुए शामिल
पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (DUVASU) में उभरते पशु रोगों की समय पूर्व पहचान एवं नियंत्रण हेतु आणविक तथा उन्नत नैदानिक तकनीकों के एकीकरण पर 10 दिवसीय विंटर स्कूल प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। यूपीसीएआर प्रायोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश तथा नेपाल से आए कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्घाटन कुलपति द्वारा किया गया, जिसमें प्रशिक्षण-संकलन (कम्पेंडियम) का विमोचन भी किया गया। कोर्स डायरेक्टर डॉ. चेतना गंगवार के नेतृत्व में कुल 32 सत्रों का आयोजन हुआ। इन सत्रों में उभरते व पुनः उभरते पशु रोग, जीनोमिक्स-प्रोटीओमिक्स, आणविक निदान तकनीकें, ज़ूनोटिक रोग, एएमआर (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस), क्लीनिकल इमेजिंग, हिस्टोपैथोलॉजी, प्रजनन अल्ट्रासोनोग्राफी तथा मेटाबॉलिक रोगों के निदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।
समापन समारोह में अधिष्ठाता एवं यूपीसीएआर के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुधन स्वास्थ्य को मजबूत करना और पशु रोगों के निदान में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाना था।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्राचीन स्वरूप की पुनर्स्थापना की कामना, शंकराचार्य ने दिया बड़ा संदेश
40 साल चला विवाद, 10 साल मुकदमा… सरकारी नाली तोड़ने के आरोप में महिला बरी, कोर्ट में रो पड़ीं
मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश यशवीर गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार
राजीव एकेडमी में फार्मेसी सप्ताह का शानदार समापन, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में दिखाया हुनर
डाक बैग चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 156 आर्टिकल बरामद
श्रीजी मंदिर में मनाई गई गीता जयंती, भोला बाबा ने बताया गीता का महत्व
गीता जयंती पर मथुरा के दीर्घ विष्णु मंदिर में गूंजा गीता पाठ, विशेष श्रृंगार और हवन
बीएसए कॉलेज विवाद: प्रिंसिपल और प्रबंध समिति आमने-सामने, ‘एकल संचालन’ पर छिड़ी जंग
