UP rain news: सीएम योगी ने बारिश से फसल नुकसान पर दिए निर्देश, मुआवजे के लिए डीएम को अलर्ट रहने को कहा
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में खेतों में खड़ी फसलें जलभराव के कारण खराब हो गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनहानि, पशुहानि या गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है। राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को संयुक्त रूप से फसल नुकसान का सर्वे करने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसानों को तत्काल सहायता मिल सके।
सरकार ने किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित किया है। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, वे नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि फसल कटकर खलिहान में रखी है और बारिश से खराब हुई है, तो वह भी 14 दिनों तक बीमा के दायरे में आती है।
UP CM विवेकाधीन कोष से 860 करोड़ की सहायता, Yogi Adityanath सरकार का बड़ा कदम
UP में Private Schools की मनमानी पर शिकंजा, 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान
लखनऊ: छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर दंपति और बेटी को पीटा, Lucknow crime news
लखनऊ में एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल ने दिखाई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की झलक, नई शाखा का हुआ उद्घाटन
UP Politics News: योगी यूथ ब्रिगेड ने राघव चड्ढा की आरती उतारी, AAP पर साधा निशाना
Lucknow crime news: छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, घर में घुसकर की पिटाई
स्मार्ट मीटर विवाद पर BJP पर बरसे अखिलेश, बोले- ‘प्रीपेड पीड़ित’ बन गई UP politics news की जनता
लखनऊ: CM Yogi news, रंगमंच राष्ट्रीय चेतना जगाए, महानायकों की कहानी युवाओं तक पहुंचाएं: सीएम योगी
