लखनऊ में एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल ने दिखाई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की झलक, नई शाखा का हुआ उद्घाटन
लखनऊ, संवाददाता। एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल ने रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी में ‘एक्सप्लोरेशन कार्निवाल 2026’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को कैम्ब्रिज आधारित शिक्षण पद्धति और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराना था।
इसी के साथ, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने अवध विहार योजना में अपनी छठी शाखा का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एसकेडी ग्रुप के संस्थापक एसकेडी सिंह, निदेशक मनीष सिंह, क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह और अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एडमिशन काउंसलिंग की जानकारी भी दी गई।
निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि पिछले 29 वर्षों से लखनऊ के लोगों के विश्वास ने समूह को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसी भरोसे के साथ अवध विहार में नई शाखा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यह नई शाखा छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए एसकेडी हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क मेडिकल चेकअप शिविर भी लगाया गया।
