पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए पति ने दी झूठी धमकी, लखनऊ news में हड़कंप
लखनऊ में एक पति ने अपनी पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए एक खतरनाक साजिश रची। उसने 1090 पर कॉल करके चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी धमकी दी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा फोन आने के बाद स्टेशन और एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। कॉल को ट्रेस करने पर पता चला कि धमकी देने वाला नंबर कार्तिकेय नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने जब कार्तिकेय से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह नंबर उसने उमेश कुमार की पत्नी को दिया था।
पुलिस ने उमेश की पत्नी से पूछताछ की, जिसने बताया कि उमेश ने शुक्रवार को उसका फोन ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने उमेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उमेश ने कबूल किया कि उसने ही यह झूठी धमकी दी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर कार्तिकेय से बात करती थी, जिससे वह नाराज था। पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए उसने यह साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
