घर के गार्डन में लगे ये पौधे बन सकते हैं सांपों का अड्डा, तुरंत दें ध्यान | lifestyle news
घरों की शोभा बढ़ाने के लिए लगाए जाने वाले पेड़-पौधे और हरियाली वातावरण को तो शुद्ध करती है, लेकिन कई बार ये अनजाने में बड़े खतरों को भी न्योता दे देते हैं। जानकारों के अनुसार, कुछ खास किस्म की झाड़ियां, बेलें और घने पेड़ सांपों के छिपने और रहने के लिए सबसे मुफीद ठिकाने बन जाते हैं [lifestyle news]। (lifestyle news)
सांपों के आने की असली वजह उनकी गंध नहीं बल्कि उनके शिकार की मौजूदगी होती है। रजनीगंधा और चमेली जैसे फूलों की महक कीट-पतंगों को आकर्षित करती है। इन कीटों को खाने के लिए मेंढक आते हैं और मेंढकों का शिकार करने के लिए सांप वहां पहुंच जाते हैं। इसके अलावा, घनी बेलें और झाड़ियां सांपों को धूप और शिकारियों से बचाती हैं।
चंदन के पेड़ों की ठंडक और नींबू-संतरे के पेड़ों पर लगने वाले चूहों के घोंसले सांपों को सीधे घर की ओर खींच लाते हैं। चूहा सांपों का मुख्य आहार है, इसलिए चूहों की मौजूदगी वाले स्थान पर सांपों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
सांपों के खतरे से बचने के लिए यह जरूरी है कि घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। झाड़ियों की नियमित कटाई करें और बाउंड्री पर गेंदा या लेमनग्रास जैसे पौधे लगाएं, जिनकी महक से सांप दूर रहते हैं। समय रहते बरती गई यह सावधानी परिवार को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
