कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पिता से मांगा था गिफ्ट | up crime news
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण विहार इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और इस तरह के मामलों से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कृपा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की रात वह बेहद सामान्य और खुश नजर आ रही थी। उसने अपने पिता प्रेम कुमार के पास बैठकर हंसते हुए पूछा था कि इस बार जन्मदिन पर अपनी लाडली को क्या गिफ्ट देंगे। पिता ने भी प्यार से कहा था कि जो चाहिए मांग लेना, भाई के साथ तुम्हें भी अच्छा सा गिफ्ट मिलेगा। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी बेटी के साथ आखिरी बातचीत है [up crime news].
शुक्रवार की सुबह जब युवती अपने बिस्तर पर नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ऊपर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करती थी और परिवार का सामाजिक दायरा भी बहुत सीमित था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
