लखनऊ: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, परिवार में मातम
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। रहोड़ापुरवा गांव निवासी गौतम रावत (45) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव गांव के बाहर आईआईएम रोड के पास एक आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात गौतम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गौतम गुस्से में घर से निकल गए। रात भर तलाश करने के बावजूद उनका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा तो परिवार को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे गौतम की मौत के बाद किसी तरह की कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
Lucknow news: खरजा कैनाल पर बनेगा 2-लेन पुल, जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ में ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज ससुर ने दामाद की हत्या की, Lucknow murder case में 5 गिरफ्तार
लखनऊ के सील सहारा शहर में करोड़ों की चोरी, STF ने 6 बदमाश किए गिरफ्तार; सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं समाज सेविकाएं, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं मौजूद
Lucknow: चेटी चंद उत्सव की धूम, भगवान झूलेलाल की आरती कर मांगी खुशहाली
लखनऊ में ससुर ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेम विवाह से था नाराज (Lucknow crime news)
