लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं समाज सेविकाएं, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं मौजूद
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मोती नगर स्थित लीलावती मुंशी वृद्ध एवं निराश्रित महिला आश्रम में आयोजित इस समारोह में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों और न्याय पर विचार रखे।
समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद, एनसीडब्लूआई यूपी शाखा, अवध लेडीज क्लब, लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन, रूद्राक्ष व मांडवी महिला एवं बाल विकास संस्थान की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। कार्यक्रम में माधवी कुकरेजा, पूजा भार्गव सिंह, डॉ निशा, मृदुला भारद्वाज, जूही सिंह, विमल पंत और उमा त्रिगुनायक सहित कई समाज सेविकाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान एनसीडब्लूआई यूपी शाखा की अध्यक्ष रीता सिंह, डॉ सरोजनी, प्रतिमा बाजपेई समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर देना था।
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
Lucknow news: खरजा कैनाल पर बनेगा 2-लेन पुल, जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ में ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज ससुर ने दामाद की हत्या की, Lucknow murder case में 5 गिरफ्तार
लखनऊ के सील सहारा शहर में करोड़ों की चोरी, STF ने 6 बदमाश किए गिरफ्तार; सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद
Lucknow: चेटी चंद उत्सव की धूम, भगवान झूलेलाल की आरती कर मांगी खुशहाली
लखनऊ में ससुर ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेम विवाह से था नाराज (Lucknow crime news)
लखनऊ में रास्ते के विवाद में व्यापारी ने दंपति को पीटा, PGI थाने में FIR दर्ज | Lucknow crime news
