आगरा में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, निजी अस्पताल बंद होने से मरीजों की बढ़ेगी मुश्किल
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सदस्य डॉक्टरों में डॉक्टर अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर भारी आक्रोश है। 24 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी मुकदमा वापस न होने पर IMA ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को हुई आम सभा की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अगर गुरुवार दोपहर तक मांग पूरी नहीं होती है तो सभी निजी अस्पताल और क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे।
यह विवाद 29 नवंबर को हाथरस के योगेश राजौरिया द्वारा डॉक्टर अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे से शुरू हुआ। योगेश ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी प्रियंका की गर्दन की गांठ को बिना अनुमति के काट दिया गया और विरोध करने पर अभद्रता की गई। IMA, आगरा ने इसे गलत बताते हुए डॉक्टर का पक्ष लिया और पुलिस अधिकारियों से मुकदमा वापस लेने की मांग की थी।
IMA के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज नगाइच ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक मांग नहीं मानी जाती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। इस दौरान निजी अस्पताल, क्लीनिक, लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर पूरी तरह बंद रहेंगे। हड़ताल की रूपरेखा तय करने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन भी किया गया है।
इस हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा। आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पहले से ही मरीजों से भरे रहते हैं। निजी अस्पतालों के बंद होने से मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी।
प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!
आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार
IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे
10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना
सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक
आगरा में कड़ाके की ठंड की दस्तक, सुबह छाएगा घना कोहरा; तापमान में भारी गिरावट
यूपी में योगी सरकार ने उठाया 138 बेटियों के कन्यादान का बीड़ा, आगरा में सामूहिक विवाह समारोह
