IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आगरा में एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपये की ठगी की गई। साइबर ठगों ने सेबी का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया और एक वेब पोर्टल पर 3.80 लाख रुपये के फर्जी आइपीओ शेयर अलॉट किए। निवेश और मुनाफे की रकम निकालने पर ओवर अलॉटेड फंड की मांग की गई। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
दयालबाग की पुष्पांजलि सीजन सोसाइटी में रहने वाले संजय चोपड़ा ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि वह एक कंपनी के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। साक्षी गुप्ता नाम की एक वेल्थ ब्रोकर ने फोन करके अपनी कंपनी के ज़रिए निवेश शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने सेबी का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा तो युवती ने एक नंबर की जानकारी दी। अच्छा रिटर्न मिलने के झांसे में आकर वह निवेश के लिए तैयार हो गए। उन्होंने 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक 18 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।
साइबर ठगों ने निवेश और मुनाफे को ट्रैक करने के लिए एक वेबसाइट दी थी। वेबसाइट पर लाॅगिन करने पर उन्हें मुनाफा भी नजर आ रहा था। पीड़ित के अनुसार रकम निकालने की कोशिश की, तो आइपीओ के देर से भुगतान का कारण बताकर विड्राल रिजेक्ट कर दिया गया। कई रिक्वेस्ट के बाद, साइबर ठग क्रेडिट स्कोर सामान्य करने के लिए सहमत हो गए, जिससे रुपये की निकासी हो सके। इसके बाद 3.80 करोड़ के कुछ आइपीओ शेयर अलॉट किए गए जो पोर्टल अकाउंट में दिख रहे थे। इसके बाद भी फंड निकालने की अनुमति नहीं दी गई। रुपये निकालने से पहले ओवर अलॉटेड फंड की बकाया रकम क्लियर करने के लिए कहा गया। इस पर ठगी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर साइबर थाना रीता यादव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!
आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार
IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे
10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना
सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक
आगरा में कड़ाके की ठंड की दस्तक, सुबह छाएगा घना कोहरा; तापमान में भारी गिरावट
यूपी में योगी सरकार ने उठाया 138 बेटियों के कन्यादान का बीड़ा, आगरा में सामूहिक विवाह समारोह
योगी सरकार का बड़ा कदम: आगरा में 138 गरीब बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह, सरकार ने किया ‘कन्यादान’
