IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे
आगरा में शेयर ट्रेडिंग में लाखों रुपये कमाने का लालच देकर एक युवक से 18 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर ठगों ने खुद को वेल्थ ब्रोकर बताकर पीड़ित को फंसाया और सेबी का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया। ठगों ने पीड़ित को एक फर्जी वेबसाइट पर 3.80 लाख रुपये के फर्जी आइपीओ शेयर अलॉट किए, जिससे उसे मुनाफे का भ्रम हुआ।
दयालबाग की पुष्पांजलि सीजन सोसाइटी में रहने वाले संजय चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी के वाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। ‘साक्षी गुप्ता’ नाम की एक वेल्थ ब्रोकर ने उन्हें फोन करके अपनी कंपनी के जरिए निवेश शुरू करने के लिए कहा। जब संजय ने सेबी का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा, तो युवती ने एक फर्जी नंबर दिया। अच्छे रिटर्न के झांसे में आकर संजय ने 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक 18 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।
साइबर ठगों ने निवेश और मुनाफे को ट्रैक करने के लिए एक वेबसाइट दी थी। वेबसाइट पर लॉग इन करने पर संजय को मुनाफा भी नजर आ रहा था। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो आइपीओ के देर से भुगतान का कारण बताकर विड्राल रिजेक्ट कर दिया गया। कई रिक्वेस्ट के बाद, ठग क्रेडिट स्कोर सामान्य करने के लिए सहमत हुए, जिससे रुपये की निकासी हो सके। इसके बाद 3.80 करोड़ के कुछ आइपीओ शेयर अलॉट किए गए, जो पोर्टल अकाउंट में दिख रहे थे।
इसके बाद भी फंड निकालने की अनुमति नहीं दी गई। रुपये निकालने से पहले ओवर अलॉटेड फंड की बकाया रकम क्लियर करने के लिए कहा गया। इस पर संजय को ठगी की जानकारी हुई और उन्होंने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!
आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार
IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना
सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक
आगरा में कड़ाके की ठंड की दस्तक, सुबह छाएगा घना कोहरा; तापमान में भारी गिरावट
यूपी में योगी सरकार ने उठाया 138 बेटियों के कन्यादान का बीड़ा, आगरा में सामूहिक विवाह समारोह
योगी सरकार का बड़ा कदम: आगरा में 138 गरीब बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह, सरकार ने किया ‘कन्यादान’
