आगरा में कड़ाके की ठंड की दस्तक, सुबह छाएगा घना कोहरा; तापमान में भारी गिरावट
आगरा में सर्द हवाओं के चलने से सुबह के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे के बाद वातावरण में गर्माहट बढ़ने लगी और दोपहर में तेज धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, शाम होते ही सर्द हवाएं फिर से चलने लगीं, जिससे रात में ठंड बढ़ गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है।
ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण भी एक बड़ी चिंता बना हुआ है। मनोहरपुर दयालबाग को छोड़कर, अन्य क्षेत्रों में एक्यूआइ का स्तर बढ़ा हुआ है। शाहजहां गार्डन में सबसे ज्यादा एक्यूआइ 148 दर्ज किया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने सलाह दी है कि सर्द हवाओं के कारण प्रदूषक तत्व निचली सतह पर बढ़ जाते हैं। ऐसे में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज, हृदय रोगी और बुजुर्ग सुबह और रात के समय टहलने न जाएं।
प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!
आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार
IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे
10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना
सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक
यूपी में योगी सरकार ने उठाया 138 बेटियों के कन्यादान का बीड़ा, आगरा में सामूहिक विवाह समारोह
योगी सरकार का बड़ा कदम: आगरा में 138 गरीब बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह, सरकार ने किया ‘कन्यादान’
