लखनऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण, DM ने VRC केंद्र का जायजा लिया
लखनऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत घर-घर सर्वे चल रहा है। इसकी स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र 171-लखनऊ पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में निकले। उन्होंने राजाजीपुरम ई ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 426 और 431, साथ ही सी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 398 का निरीक्षण किया।
इसके बाद डीएम ने जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज स्थित वीआरसी-सुनवाई केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पूछा कि कितने नोटिस जारी किए गए हैं और उनके मुकाबले अब तक कितनी सुनवाई पूरी हो चुकी है।
निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 426 के बीएलओ ने बताया कि कुल 112 नोटिस भेजे गए थे, जिनमें से सभी नोटिसों की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है। साथ ही 32 फॉर्म 6 को वेबसाइट पर दर्ज किया जा चुका है। इसी प्रकार बूथ संख्या 431 के बीएलओ ने जानकारी दी कि उनके बूथ पर कुल 195 नोटिस जारी हुए थे, जिनमें से केवल 35 नोटिसों की सुनवाई शेष है।
Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस
लखनऊ में चाइनीज मांझे का कहर, रिटायर्ड फौजी का चेहरा कटा; 12 टांके लगे | Lucknow news
Lucknow University: 117 छात्रों ने UGC NET Result में लहराया परचम, 22 को मिली JRF
लखनऊ एयरपोर्ट पर खराब मौसम की मार, दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, कई लेट (Lucknow Airport News)
लखनऊ में बच्चों को अगवा करने की कोशिश, दहशत में स्कूल छोड़ा; कार चोरी की निकली
लखनऊ में काली थार गैंग का आतंक, लिफ्ट देकर लूटपाट की कई वारदातें (Lucknow crime news)
Lucknow News: चाइनीज मांझे से गला कटने पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पतंगबाज की तलाश जारी
लखनऊ news: अमौसी-सरोजनीनगर में जलभराव से उद्योग प्रभावित, शासन स्तर पर समाधान की कवायद
