Lucknow News: चाइनीज मांझे से गला कटने पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पतंगबाज की तलाश जारी
By
Feb 6, 2026
लखनऊ के हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण एक स्कूटी सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पहचान दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी निवासी शोएब के रूप में हुई है। शोएब बुधवार दोपहर अपनी स्कूटी से बाजार जा रहे थे, तभी फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए।
गला कटने के बाद शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी फौजिया की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात पतंगबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बांधकर पतंग उड़ाई थी।
अगली खबरें
