लखनऊ में रेलवे इलेक्ट्रीशियन ने की आत्महत्या, हजरतगंज इलाके में मचा हड़कंप
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार देर शाम रेलवे में ग्रेड वन इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरही निवासी अविनाश गुप्ता (58) के रूप में हुई है। अविनाश गुप्ता के परिवार में पत्नी सुनीता और बेटी आयुषी हैं।
पत्नी सुनीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम जब वह कमरे में गईं तो उन्होंने देखा कि उनके पति कमरे में लगे पंखे से लटके हुए थे। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया और तत्काल श्यामप्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हजरतगंज कोतवाल विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार के सदस्य भी आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में Book Exhibition का आगाज, कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व
लखनऊ में सनसनीखेज Murder: मजदूर की ईंट से सिर कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में सनसनीखेज Lucknow murder, मजदूर का ईंट से सिर कुचला
लखनऊ में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, Lucknow suicide news
लखनऊ न्यूज: चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर पलटा बैटरी रिक्शा
लखनऊ PNB Bank में 48 लाख के जेवर चोरी, वृद्ध ग्राहक को अफसरों ने दिया हैरान करने वाला जवाब
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर के घर 1.5 करोड़ की चोरी, नौकर हिरासत में (Lucknow crime news)
लखनऊ: थार से स्टंट कर युवक ने तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग, वीडियो वायरल
