मानवीय मूल्यों पर प्रशिक्षण से आधा दर्जन शिक्षक गायब, प्राचार्य ने मांगा स्पष्टीकरण
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बाद मथुरा में राजकीय व वित्त पोषित कालेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को अपने विद्यालयों में इन महत्वपूर्ण मूल्यों की शिक्षा प्रदान करने के लिए तैयार करना था।
हालांकि, इस प्रशिक्षण में जनपद के आधा दर्जन शिक्षकों ने भाग नहीं लिया, जिससे उप शिक्षा निदेशक एवं डाइट के प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने सभी अनुपस्थित शिक्षकों से प्रशिक्षण में भाग न लेने के कारणों पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में, उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक पत्र भेजकर अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर डाइट में भेजने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने बताया कि मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित इस प्रशिक्षण में प. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय गल्र्स इंटर कालेज, सोनई की शिक्षिका प्रियंका, राजकीय हाईस्कूल, बिवावली लालसिंह, राजकीय हाईस्कूल, पचहरा की निधि, राजकीय हाईस्कूल, सांचौली की सोनियां सोनी, चंपा अग्रवाल इंटर कालेज, मथुरा के शिक्षक मनीष कुमार, और इंटर कालेज, सेरसा मथुरा के विजेन्द्र सिंह अनुपस्थित रहे। उप शिक्षा निदेशक/जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के निर्देशानुसार, इन सभी शिक्षकों को 27 नवंबर को प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
