0

नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम

By Dec 16, 2025

आगरा में एक नामचीन होटल रात के अंधेरे में चुपचाप कचरे के ढेर को सड़क पर ठिकाने लगा रहा था। सफाई कर्मचारी भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर रातों-रात इतना कचरा आ कहां से रहा है। होटल की होशियारी पर नगर निगम अधिकारियों की चालाकी भारी पड़ी।

अधिकारियों ने कूड़े के ढेर को ही छंटवा दिया। उसमें से कई सारे यूज्ड नैपकिन मिले। इनसे होटल का नाम पता चल गया। अब होटल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है।

नगर निगम सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में पर्यटन थाना के निकट कूड़े का बड़ा ढेर लगा था। सफाई मित्रों के माध्यम से जेडएसओ महेंद्र सिंह ने कचरे की जांच कराई गई तो उसमें होटल ग्रैंड मर्कयूर से संबंधित बटर पेपर, पैन, टी-डिपर सहित अन्य सामग्री पाई गई।

इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने होटल पहुंचकर प्रबंधक अजय राणा से जानकारी मांगी। होटल प्रबंधन ने कूड़ा फेंकने से इनकार किया, जांच के दौरान होटल में लगी कंपोस्ट मशीन तो खराब थी ही कचरे का पृथक्करण भी नहीं किया जा रहा था। नगर निगम के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन करने पर नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।

नगर निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अब कचरे से ही उनकी पहचान करना शुरू कर दिया है। शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे कचरे का सेग्रीगेशन कर उसे नगर निगम द्वारा अधिकृत कंपनी को ही सौंपें।

इसके बावजूद कुछ बड़े कूड़ा उत्पादक इन निर्देशों का उल्लंघन कर खुले स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं। ऐसे ही कुछ होटल सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालकर निगम के स्वच्छता अभियानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को ताजगंज जोन के जेडएसओ महेंद्र सिंह और एसएफआइ योगेंद्र कुशवाहा प्रवर्तन दल के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान कूड़ा मिला, जिसे पहचान लिया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई होगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क की एक लेन पर चल रहे मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता के चलते डायवर्जन...
By Dec 16, 2025

रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक छिटककर गिर गए और उन्हें गंभीर चोट...
By Dec 16, 2025

आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक

आगरा में मेट्रो निर्माण के कारण शहर का स्वरूप बिगड़ा था, जिसे अब सुधारा जाएगा। उप्र मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (UPMRC) ने एमजी रोड और नेशनल हाईवे-19 से बैरीकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है।...
By Dec 16, 2025

IPL Auction 2026: आगरा के कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, राहुल चाहर को नहीं मिला खरीदार; जानें पूरा मामला

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आइपीएल 2026 मिनी नीलामी में आगरा के लिए खुशी और निराशा दोनों का माहौल रहा। आगरा के बोदला क्षेत्र के रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा...
By Dec 16, 2025

झूठी शान की खातिर बाप बना हैवान: रिटायर्ड दारोगा ने बेटी को दुपट्टे से घोंटा, दो महीने बाद खुला राज।

आगरा में झूठी शान की खातिर एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना मलपुरा के विनायक गार्डन कॉलोनी की है, जहां रिटायर्ड दारोगा रणवीर यादव...
By Dec 16, 2025

आगरा: झूठी शान के लिए रिटायर्ड दारोगा ने की बेटी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाया

आगरा में झूठी शान के लिए एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी अंशू यादव अपने प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी थी, जो पिता को मंजूर नहीं...
By Dec 16, 2025

आगरा मेट्रो का महाविस्तार: 2047 तक 100 KM का नेटवर्क, बटेश्वर-आंवलखेड़ा तक दौड़ेगी मेट्रो

उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने स्वच्छ हवा और सुगम यात्रा का बेहतर और दूरदर्शी रोडमैप तैयार किया है। वर्ष 2035 में मेट्रो का विस्तार 65 किमी और वर्ष 2047 में 100 किमी तक किया...
By Dec 16, 2025

आगरा में घने कोहरे का कहर, विजिबिलिटी शून्य होने से जनजीवन प्रभावित

बीते दिन आगरा में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई और लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। सुबह 10 बजे के बाद धूप...
By Dec 16, 2025

साझा करें