IPL Auction 2026: आगरा के कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, राहुल चाहर को नहीं मिला खरीदार; जानें पूरा मामला
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आइपीएल 2026 मिनी नीलामी में आगरा के लिए खुशी और निराशा दोनों का माहौल रहा। आगरा के बोदला क्षेत्र के रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की किस्मत चमक गई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। कार्तिक का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपये था, जो बोली के बाद 47 गुना बढ़कर रिकॉर्ड बन गया। पिछले सीजन में सूची में नाम सबसे अंत में होने के कारण कार्तिक बोली में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन इस बार उन्हें पहली ही बोली में खरीदार मिल गया।
वहीं, आगरा के ही लेग स्पिनर राहुल चाहर को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, लेकिन नीलामी में अभी तक किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई है। यह स्थिति आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए थोड़ी निराशाजनक है, क्योंकि एक ही शहर के दो खिलाड़ियों का भाग्य नीलामी में बिल्कुल विपरीत रहा।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार
आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक
झूठी शान की खातिर बाप बना हैवान: रिटायर्ड दारोगा ने बेटी को दुपट्टे से घोंटा, दो महीने बाद खुला राज।
आगरा: झूठी शान के लिए रिटायर्ड दारोगा ने की बेटी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाया
आगरा मेट्रो का महाविस्तार: 2047 तक 100 KM का नेटवर्क, बटेश्वर-आंवलखेड़ा तक दौड़ेगी मेट्रो
आगरा में घने कोहरे का कहर, विजिबिलिटी शून्य होने से जनजीवन प्रभावित
