0

आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक

By Dec 16, 2025

आगरा में मेट्रो निर्माण के कारण शहर का स्वरूप बिगड़ा था, जिसे अब सुधारा जाएगा। उप्र मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (UPMRC) ने एमजी रोड और नेशनल हाईवे-19 से बैरीकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है। मेट्रो बनने के दौरान आगरा शहर का स्वरूप बिगड़ गया था। प्रमुख रोडों पर लगी बेरीकेडिंग, सड़क खुदाई से उड़ती धूल और गड्ढों से लोग परेशान थे। अब इस बिगड़े रूप को संवारने की भी तैयारी है। जल्द ही आगरा एक नए रंग रूप में नजर आएगा।

UPMRC की टीम ने एमजी रोड और National Highway-19 से बैरीकेडिंग हटाने का कार्य चालू कर दिया है। यह कार्य डिवाइडर बनने के बाद किया जा रहा है। एक माह में प्रतापपुरा से लेकर हरीपर्वत तक बैरीकेडिंग हट जाएगी। सूरसदन तिराहा से लेकर भगवान टाकीज चौराहा तक बैरीकेडिंग सात माह के बाद हटेगी। एमजी रोड और हाईवे पर पौधे लगाए जाएंगे। पिलरों पर चित्रकारी की जाएगी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर कालिंदी विहार तक 16 किमी लंबे दूसरे काॅरिडोर में 14 स्टेशन बन रहे हैं। मेट्रो ट्रैक एमजी रोड से होकर गुजर रहा है। एमजी रोड पर पांच स्टेशन बनेंगे।

यह सभी स्टेशन एलीवेटेड होंगे। इसी तरह से ISBT तिराहा से लेकर सिकंदरा तिराहा तक तीन एलीवेटेड स्टेशन पहले काॅरिडोर में बन रहे हैं। दोनों ही सड़कों पर अधिकांश जगहों पर कार्य हो गया है। गर्डर और ट्रैक बन चुका है। संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि जिन जगहों पर कार्य पूरा हो चुका है, वहां से बेरीकेडिंग हटाई जा रही है। डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। सड़क का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है। डिवाइडर के खाली जगह पर पौधे लगाए जाएंगे। पिलरों पर चित्रकारी भी की जाएगी। यह कार्य फतेहाबाद रोड की तर्ज पर किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क की एक लेन पर चल रहे मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता के चलते डायवर्जन...
By Dec 16, 2025

नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम

आगरा में एक नामचीन होटल रात के अंधेरे में चुपचाप कचरे के ढेर को सड़क पर ठिकाने लगा रहा था। सफाई कर्मचारी भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर रातों-रात इतना कचरा आ कहां...
By Dec 16, 2025

रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक छिटककर गिर गए और उन्हें गंभीर चोट...
By Dec 16, 2025

IPL Auction 2026: आगरा के कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाए 14.20 करोड़, राहुल चाहर को नहीं मिला खरीदार; जानें पूरा मामला

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में चल रही आइपीएल 2026 मिनी नीलामी में आगरा के लिए खुशी और निराशा दोनों का माहौल रहा। आगरा के बोदला क्षेत्र के रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा...
By Dec 16, 2025

झूठी शान की खातिर बाप बना हैवान: रिटायर्ड दारोगा ने बेटी को दुपट्टे से घोंटा, दो महीने बाद खुला राज।

आगरा में झूठी शान की खातिर एक पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना मलपुरा के विनायक गार्डन कॉलोनी की है, जहां रिटायर्ड दारोगा रणवीर यादव...
By Dec 16, 2025

आगरा: झूठी शान के लिए रिटायर्ड दारोगा ने की बेटी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटकर शव को ठिकाने लगाया

आगरा में झूठी शान के लिए एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी अंशू यादव अपने प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी थी, जो पिता को मंजूर नहीं...
By Dec 16, 2025

आगरा मेट्रो का महाविस्तार: 2047 तक 100 KM का नेटवर्क, बटेश्वर-आंवलखेड़ा तक दौड़ेगी मेट्रो

उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने स्वच्छ हवा और सुगम यात्रा का बेहतर और दूरदर्शी रोडमैप तैयार किया है। वर्ष 2035 में मेट्रो का विस्तार 65 किमी और वर्ष 2047 में 100 किमी तक किया...
By Dec 16, 2025

आगरा में घने कोहरे का कहर, विजिबिलिटी शून्य होने से जनजीवन प्रभावित

बीते दिन आगरा में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई और लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। सुबह 10 बजे के बाद धूप...
By Dec 16, 2025

साझा करें