शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, UP Politics में बढ़ी हलचल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। यह मुलाकात तब हुई जब शंकराचार्य अपने ‘गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान’ के तहत लखनऊ पहुंचे थे। अखिलेश ने शंकराचार्य से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व सांसद अनु टंडन भी मौजूद थीं।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 7 मार्च को वाराणसी से इस अभियान की शुरुआत की थी। यह यात्रा जौनपुर, सुल्तानपुर और सीतापुर होते हुए 10 मार्च को लखनऊ पहुंची। यहां कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य ने राज्य सरकार पर तीखे बाण छोड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अभियान को रोकने की कोशिश की गई। पहले काशी के मठ में, फिर लखनऊ में प्रवेश न देने की योजना बनी। कार्यक्रम की अनुमति भी देर रात 16 शर्तों के साथ दी गई, जिसमें बाद में 10 शर्तें और जोड़ दी गईं।
शंकराचार्य ने इस दौरान कई बड़े ऐलान किया कि 52 दिन की यात्रा के बाद वे 3 मई से 23 जुलाई तक 81 दिनों के लिए यूपी की परिक्रमा करेंगे, जिसे ‘गविष्टि यात्रा’ नाम दिया गया है। यह यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर गोरखपुर में ही समाप्त होगी। उन्होंने गो हत्या रोकने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए ‘चतुरंगिणी सेना’ गठित करने का भी ऐलान किया।
लखनऊ स्कूल ट्रैफिक जाम: हाईकोर्ट ने 180 marshals की तैनाती पर मांगी रिपोर्ट
लखनऊ में आज कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए कहां-कहां होगी कटौती (Lucknow power cut news)
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, Greater Noida news
बिजनौर में युवक की आत्महत्या, 3 लोगों पर केस दर्ज; Bijnor crime news
लखनऊ में 11 अवैध होटल-मैरिज लॉन पर चलेगा बुलडोजर, जानें क्या है मामला (Lucknow news)
UP Iftar Time Today: यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार का समय, जानें लखनऊ, आगरा और कानपुर का शेड्यूल
अलीगढ़: श्मशान घाट के नाम पर सरकारी फंड हड़पने की कोशिश, ग्रामीणों ने किया विरोध
यूपी में LPG संकट गहराया, कानपुर में कालाबाजारी, लखनऊ में सपा का प्रदर्शन; KGMU में भी असर
