Agra news: 30 कबूतरों को जहर देकर मारा, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
By
Dec 31, 2025
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के मई गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने लगभग 30 कबूतरों को जहरीला दाना खिलाकर मार डाला। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को मंगूरा निवासी ग्यासी नामक युवक ने गांव की पानी की टंकी के पास कबूतरों को जहर मिला दाना डाल दिया। दाना खाते ही कबूतरों की मौत होने लगी। देखते ही देखते करीब 30 कबूतरों की मौत हो गई।
कबूतरों को मरता देख ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और वन विभाग को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अगली खबरें
