Agra Police News: इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट, पुलिस ने बचाई युवक की जान
आगरा पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए एक युवक की जान बचाई है। शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने का वीडियो पोस्ट कर दिया था। जैसे ही यह वीडियो पुलिस की सोशल मीडिया सेल के संज्ञान में आया, तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने बिना समय गंवाए स्थानीय थाना शमसाबाद की टीम को अलर्ट किया। टीम तुरंत युवक के बताए गए स्थान पर पहुंची और उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोका। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत किया।
पूछूट गया था। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और उसे समझाया कि जीवन में ऐसी चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए।
पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का भरोसा दिलाया। यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया से गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है।
