योगी सरकार का बड़ा कदम: आगरा में 138 गरीब बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह, सरकार ने किया ‘कन्यादान’
उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के आर्थिक बोझ को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ‘कन्यादान’ का बीड़ा उठाया है। बुधवार को आगरा के चार विकास खंडों में 138 जोड़ों की शादी कराई गई।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत सरकार अब प्रति जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता राशि और सामग्री प्रदान कर रही है। सैंया विकास खंड में 43, खेरागढ़ में 27, जगनेर में 27, और शमशाबाद में 41 जोड़ों की शादी कराई गई।
सभी विकास खंडों में पंडाल लगाए गए, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नव युगलों ने सात फेरे लिए। वहीं, अल्पसंख्यक (मुस्लिम) जोड़ों का मौलवियों ने निकाह पढ़ाया। समारोह के साक्षी बनने हजारों बराती पहुंचे, जिससे पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि योजना के अंतर्गत सरकार एक जोड़े की शादी पर एक लाख रुपये खर्च कर रही है। गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 60 हजार रुपए की डीबीटी अनुदान राशि दी गई है। इसके अलावा 25 हजार रुपए की विवाह सामग्री और 15 हजार रुपए आयोजन पर व्यय किए गए हैं।
सामूहिक विवाह समारोह में विधायक भगवान सिंह कुशवाह, विधायक छोटेलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की यह योजना हर गरीब और मजदूर को अपनी बेटी की शादी करने में कोई परेशानी नहीं होने देती। जनपद में कुल 951 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है, जिसमें से 10 से 13 दिसंबर तक 800 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!
आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार
IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे
10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना
सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक
आगरा में कड़ाके की ठंड की दस्तक, सुबह छाएगा घना कोहरा; तापमान में भारी गिरावट
यूपी में योगी सरकार ने उठाया 138 बेटियों के कन्यादान का बीड़ा, आगरा में सामूहिक विवाह समारोह
