लखनऊ में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले बच्चों की मौत से था तनाव में
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनिल उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो कबीरदास का हाता, रानीगंज का निवासी था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अनिल के परिवार ने बताया कि वह पिछले कई सालों से तनाव में था। करीब पांच साल पहले उसके दो बच्चों की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से अनिल तनाव में रहने लगा और उसने शराब पीना शुरू कर दिया। शराब की लत के कारण उसका अपनी पत्नी अंजली से अक्सर विवाद होता था।
सोमवार रात को भी अनिल शराब पीकर घर आया था, जिस पर पत्नी ने विरोध जताया। मंगलवार सुबह वह ई-रिक्शा चलाकर वापस घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब उसका छोटा भाई सुशील कमरे में गया तो उसने अनिल को छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। सुशील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
Lucknow news: खरजा कैनाल पर बनेगा 2-लेन पुल, जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ में ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज ससुर ने दामाद की हत्या की, Lucknow murder case में 5 गिरफ्तार
लखनऊ के सील सहारा शहर में करोड़ों की चोरी, STF ने 6 बदमाश किए गिरफ्तार; सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं समाज सेविकाएं, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं मौजूद
Lucknow: चेटी चंद उत्सव की धूम, भगवान झूलेलाल की आरती कर मांगी खुशहाली
लखनऊ में ससुर ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेम विवाह से था नाराज (Lucknow crime news)
