दरभंगा एयरपोर्ट पर हंगामा: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें वजह
दरभंगा एयरपोर्ट पर एयर क्रू रोस्टिंग के चलते इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें रद कर दी गईं। यह समस्या लगातार दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जारी रही। इस वजह से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से उड़ान भरकर दरभंगा आनेवाली इंडिगो की तीन जोड़ी उड़ानें रद करना पड़ा। वहीं एक जोड़ी दिल्ली और दरभंगा के बीच आने व जाने वाली अकाशा की उड़ान भी रद की गई।
इंडिगो की ओर से फ्लाइट रद्द होने की घोषणा यात्रियों के बीच पहले से नहीं की गई थी। इससे दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट पकड़कर यात्रा पर रवाना होनेवाले सभी यात्री अपने तय समय में एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। उन्हें एयरलाइन कंपनी के पदाधिकारियों की ओर से बार-बार समय बदलकर रोका गया। दोपहर दो बजे बाद अंततः उड़ान रद किए जाने की घोषणा यात्रियों के बीच करना पड़ा, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
नाराज सभी यात्री एयरपोर्ट के अंदर इंडिगो एयरलाइन के काउंटर के नजदीक पहुंच कर करीब एक घंटा तक हंगामा किया। इसके बाद इंडिगो के प्रतिनिधियों पर जमकर आक्रोश जाहिर किया। चार बजे के बाद सभी टिकट को रि-शेड्यूल कराकर वापस घर लौट गए। इस बाबत एयरपोर्ट निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि एयर क्रू रोस्टिंग के तकनीकी खामी की वजह उड़ान को रद किया गया। आक्रोशित यात्रियों को समझा बुझाकर भेजा गया है।
दरभंगा में ईएनटी विशेषज्ञों का महाकुंभ संपन्न, आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन
सरकारी खरीद में देरी, बिचौलियों की चांदी: दरभंगा का 80% धान दूसरे राज्यों में बिक रहा
दरभंगा की जूनियर वालीबॉल टीम का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 24 खिलाड़ियों का हुआ चुनाव
ड्रेस के नाम पर बच्चों से वसूली का आरोप, दरभंगा में प्रधानाध्यापक के खिलाफ अभिभावकों का हंगामा
दरभंगा एयरपोर्ट से सफर करना हुआ ‘सजा’, टिकट के दाम आसमान पर; यात्रियों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ
दरभंगा में कोचिंग शिक्षक की घिनौनी करतूत, छात्रा से दुष्कर्म कर छोड़ा बेहोश; इलाके में सनसनी
‘स्वर्ण वैदेही’ मखाना: दरभंगा अनुसंधान केंद्र ने किसानों की आय दोगुनी कर कैसे बदली मिथिला की तस्वीर?
बिहार के किसानों के लिए नई राह: जलजमाव वाले खेतों में अब कौन सी फसल लाएगी खुशहाली?
