0

दरभंगा में कोचिंग शिक्षक की घिनौनी करतूत, छात्रा से दुष्कर्म कर छोड़ा बेहोश; इलाके में सनसनी

By Dec 10, 2025

बिहार के दरभंगा जिले में एक दुष्कर्म की घटना से सब हैरान हैं। फेकला थाना क्षेत्र के एक निजी कोचिंग में एक किशोरी छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना में शिक्षक को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बेहोशी हालत में मिली किशोरी छात्रा का इलाज चल रहा है।

बता दें कि बुधवार को किशोरी कोचिंग गई थी। इसी दौरान शिक्षक फेकला निवासी आशीष कुमार ने अकेला पाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। छात्रा जब शाम पांच बजे तक घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा को बेहोशी की हालत में कोचिंग से बरामद किया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के फर्द बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी मधुबाला ने बताया कि मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया चल रही है।

हनुमाननगर । विशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती 29 नवंबर से गायब है। स्वजन ने विशनपुर थाना में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, उक्त युवती घटना के दिन सुबह करीब 11 बजे घर से निकली। वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स करने जाती थी। उस दिन भी वह घर से ब्यूटी पार्लर के लिए गई, जो शाम तक घर नहीं लौटी। जब स्वजन ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो रिंग हुआ, मगर किसी ने रिसीव नहीं किया। बाद में मोबाइल स्विच आफ हो गया। ब्यूटी पार्लर में पूछताछ करने पर स्वजन को बताया गया कि वह उस दिन कोर्स करने पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद स्वजन ने आसपास, सगे-संबंधियों तथा परिचित स्थानों पर खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना न घटित हो गई हो। उन्होंने थानाध्यक्ष से तत्काल खोजबीन कर बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दरभंगा में ईएनटी विशेषज्ञों का महाकुंभ संपन्न, आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन

बिहार एवं झारखंड क्षेत्र के ईएनटी विशेषज्ञों के तीन दिवसीय सम्मेलन का डीएमसीएच आडिटोरियम में समापन हुआ। सम्मेलन के दौरान कान, नाक व गला रोगों से जुड़ी आधुनिक सर्जरी तकनीकों, एंडोस्कोपिक सर्जरी, सुनने की मशीन,...
By Dec 10, 2025

सरकारी खरीद में देरी, बिचौलियों की चांदी: दरभंगा का 80% धान दूसरे राज्यों में बिक रहा

जिला प्रशासन हर साल सरकारी दर पर धान खरीद के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। दरभंगा जिले में धान उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा दूसरे राज्यों में...
By Dec 10, 2025

दरभंगा की जूनियर वालीबॉल टीम का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 24 खिलाड़ियों का हुआ चुनाव

मोकामा मारवाड़ी हाई स्कूल परिसर में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाली जूनियर राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए दरभंगा जिले की टीम का चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला वालीबॉल संघ द्वारा...
By Dec 10, 2025

ड्रेस के नाम पर बच्चों से वसूली का आरोप, दरभंगा में प्रधानाध्यापक के खिलाफ अभिभावकों का हंगामा

बिहार के दरभंगा जिले में स्थित स्वर्णलता लक्ष्मी नारायण खरगा मध्य विद्यालय में शनिवार को अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बाकरगंज स्थित विद्यालय परिसर में अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक बच्चों...
By Dec 10, 2025

दरभंगा एयरपोर्ट पर हंगामा: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें वजह

दरभंगा एयरपोर्ट पर एयर क्रू रोस्टिंग के चलते इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ानें रद कर दी गईं। यह समस्या लगातार दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जारी रही। इस वजह से दिल्ली,...
By Dec 10, 2025

दरभंगा एयरपोर्ट से सफर करना हुआ ‘सजा’, टिकट के दाम आसमान पर; यात्रियों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ

दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को टिकटों का बढ़ते दाम एक बार फिर चौंकाने लगा है। लगातार उड़ान संख्या में कमी आने की वजह से विभिन्न शहरों के टिकटों का दाम चरम...
By Dec 10, 2025

‘स्वर्ण वैदेही’ मखाना: दरभंगा अनुसंधान केंद्र ने किसानों की आय दोगुनी कर कैसे बदली मिथिला की तस्वीर?

मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर मखाना आज न केवल बिहार की पहचान बन चुका है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुपर फूड के रूप में स्थापित हो गया है। मखाना क्षेत्र में आए...
By Dec 10, 2025

बिहार के किसानों के लिए नई राह: जलजमाव वाले खेतों में अब कौन सी फसल लाएगी खुशहाली?

जलवायु परिवर्तन के दौर में बारिश देर से आने से खेतों में जलजमाव एवं नमी की अधिकता से किसान रबी की खेती में पिछड़ गए हैं। दरभंगे जिले के अधिकांश किसानों के खेतों में अभी...
By Dec 10, 2025

साझा करें