यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल ने बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का घोषणापत्र, कहा- ‘यह UP politics के लिए भी अहम’
उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त घोषणापत्र बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करता है। मंत्री ने कहा कि यह बजट विश्व स्तरीय और भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम उठाता है, जिससे विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि होगी।
अग्रवाल ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के तहत घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने जैसे महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। बजट में रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने इस दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
