कानपुर में नई सड़क खुदाई पर भड़के सपा विधायक हसन रूमी, अधिकारियों को कहा ‘stupid’
कानपुर के जाजमऊ स्थित बीकेडी चौराहे पर नई बनी सड़क की खुदाई को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक हसन रूमी ने मौके पर पहुंचकर सड़क खुदाई का काम रुकवा दिया। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्या तुम हमको पागल समझते हो? तुम पूरी तरह से मूर्ख (stupid) हो।
दरअसल, यह सड़क विधायक हसन रूमी के दो साल के प्रयासों के बाद पिछले महीने ही बनकर तैयार हुई थी। नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए WABAG कंपनी को ठेका दिया गया था, जिसने इस नई सड़क को खोदना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
जांच में सामने आया कि जिस अनुमति (NOC) का हवाला देकर खुदाई की जा रही थी, उसकी वैधता वर्ष 2019 में ही समाप्त हो चुकी थी। सरकारी विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा था। विधायक ने कहा कि बिना वैध अनुमति सड़क खोदना जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक के सख्त रुख और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मौके पर खुदाई का काम पूरी तरह बंद कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना कानपुर news में यह घटना सरकारी लापरवाही कायरप्रणाली पर सवाल उठा सवाल है।
