धनबाद में ‘मौत का धुआं’: 1680 PPM कार्बन मोनोऑक्साइड, NDRF की चेतावनी- ‘यहां रहना मौत को न्योता’
धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जहरीली गैस का रिसाव जारी है। इस रिसाव ने राजपूत बस्ती की दो महिलाओं की जान ले ली है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है क्योंकि गैस के स्रोत का पता नहीं चल पाया है। लोग दहशत में हैं और रात-दिन खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नौवीं एनडीआरएफ, रांची के डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ने मौके का दौरा किया। उन्होंने गैस की तीव्रता नापी और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर 1680 PPM तक दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि 100 PPM से अधिक होने पर साधारण मास्क बेअसर हो जाते हैं, और 1680 PPM पर रहना सीधे मौत को न्योता देने के समान है।
एनडीआरएफ ने बीसीसीएल प्रबंधन को बताया कि गैस रिसाव बस्ती के नीचे स्थित पुरानी अंडरग्राउंड खदान से हो रहा है। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद रिसाव के मूल कारण का पता नहीं चल सका है। सिंफर, डीजीएमएस, एनडीआरएफ और माइंस रेस्क्यू टीम लगातार जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक केवल गैस की तीव्रता ही नापी जा रही है।
स्थानीय निवासियों में प्रशासन के रवैये को लेकर गुस्सा है। मो. जाहिद शेख ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि केवल लोगों को हटाने से समस्या नहीं रुकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस रिसाव को रोका नहीं गया तो यह पूरे धनबाद में फैल जाएगा और कहीं धनबाद भी भोपाल न बन जाए। शाहजहां खातून ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द रिसाव का कारण खोजकर उसे रोकने की मांग की है।
धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन
5वीं पास से B.Tech तक के लिए सुनहरा मौका! इस रोजगार मेले में 19 कंपनियां देंगी नौकरी, दुबई में भी काम करने का अवसर
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी; कोहरे में लिपटा कोयलांचल, आठ लेन रोड पर दृश्यता हुई कम
दुबई से आतंक फैला रहा गैंगस्टर प्रिंस खान! पुलिस ने दबोचे दो खास गुर्गे, ऐसे चलता था रंगदारी का रैकेट
धनबाद गैस रिसाव: कांग्रेस का बीसीसीएल पर बड़ा हमला, मृतकों के आश्रितों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
धनबाद गैस रिसाव पर पूर्व मेयर का बड़ा आरोप: ‘लापरवाह BCCL और बकवास DGMS’ ने ली जान, भविष्य में और बड़े हादसे की चेतावनी
वेल्लोर जाने वाले मरीजों की बढ़ी टेंशन! धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग बंद, अब क्या होगा?
धनबाद गैस रिसाव: BCCL की लापरवाही से दो की मौत, ऑक्सीजन न मिलने पर महिला ने तोड़ा दम, भड़के लोग
