0

वेल्लोर जाने वाले मरीजों की बढ़ी टेंशन! धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग बंद, अब क्या होगा?

By Dec 10, 2025

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेलवे स्टेशन से खुलने वाली दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ व जम्मू की स्पेशल ट्रेनों के बंद होने के बाद अब धनबाद से गोमो और गया होकर कोयंबटूर के बीच चलने वाली ट्रेन पर भी संकट मंडराने लगा है। गया से कोयंबटूर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल को धनबाद तक विस्तार के साथ ही अगले आदेश तक चलाने की घोषणा हुई थी। इस बीच धनबाद से कोयंबटूर के लिए तीन जनवरी तथा कोयंबटूर से धनबाद के बीच छह जनवरी के बाद टिकटों की बुकिंग बंद हो गई है।

धनबाद से कोयंबटूर के बीच गया व रांची होकर दो तथा बरौनी से धनबाद होकर कोयंबटूर पोत्तनूर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इनमें धनबाद से रांची होकर चलने वाली ट्रेन के साथ ही बरौनी-पोत्तनर स्पेशल भी बंद हो चुकी है। इससे धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। जनवरी से धनबाद-गया-कोयंबटूर स्पेशल में बुकिंग बंद होने से परेशानी और बढ़ेगी।

स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों के साथ इलाज कराने वेल्लूर जानेवाले मरीजों को भी तीन स्पेशल ट्रेनों का विकल्प मिल गया था। अब एक-एक कर ट्रेन बंद कर विकल्प छिनी जा रही है। इससे इलाज के लिए वेल्लूर जाने वाले मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस क्लोन ट्रेन चलाने को लेकर भी प्रयास किया गया था। मुख्यालय को प्रस्ताव भी भेजा गया। पर महीनों से प्रस्ताव फाइल में कैद है।

धनबाद से गया होकर कोयंबटूर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने की भी संभावना तलाशी जा रही है। हालांकि इसकी तैयारी अभी पूरी नहीं है। धनबाद में अमृत भारत के रैक मेंटेनेंस के लिए पिट तैयार नहीं है। दक्षिण रेलवे में मेंटेनेंस की व्यवस्था के साथ अमृत भारत चलाई जा सकती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। 30 मार्च, 2026 से पहले चुनाव संपन्न होने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां...
By Dec 10, 2025

धनबाद में ‘मौत का धुआं’: 1680 PPM कार्बन मोनोऑक्साइड, NDRF की चेतावनी- ‘यहां रहना मौत को न्योता’

धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जहरीली गैस का रिसाव जारी है। इस रिसाव ने राजपूत बस्ती की दो महिलाओं की जान ले ली है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए...
By Dec 10, 2025

5वीं पास से B.Tech तक के लिए सुनहरा मौका! इस रोजगार मेले में 19 कंपनियां देंगी नौकरी, दुबई में भी काम करने का अवसर

धनबाद के सिंदरी में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे...
By Dec 10, 2025

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी; कोहरे में लिपटा कोयलांचल, आठ लेन रोड पर दृश्यता हुई कम

झारखंड में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में अचानक गिरावट...
By Dec 10, 2025

दुबई से आतंक फैला रहा गैंगस्टर प्रिंस खान! पुलिस ने दबोचे दो खास गुर्गे, ऐसे चलता था रंगदारी का रैकेट

वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान इन दिनों दुबई में बैठकर न सिर्फ धनबाद, बल्कि झारखंड के जमशेदपुर और रांची समेत दूसरे जिलों के व्यवसायियों को फोन कर धमकाता है। रंगदारी नहीं देने पर जान से...
By Dec 10, 2025

धनबाद गैस रिसाव: कांग्रेस का बीसीसीएल पर बड़ा हमला, मृतकों के आश्रितों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग

धनबाद में जहरीली गैस रिसाव से दो महिलाओं की मौत के बाद कांग्रेस ने सरकार से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। अखिल भारतीय कांग्रेस ने इस...
By Dec 10, 2025

धनबाद गैस रिसाव पर पूर्व मेयर का बड़ा आरोप: ‘लापरवाह BCCL और बकवास DGMS’ ने ली जान, भविष्य में और बड़े हादसे की चेतावनी

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य और धनबाद नगर निगम के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने केंदुआ में हुए जहरीली गैस रिसाव स्थल का गुरुवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और...
By Dec 10, 2025

धनबाद गैस रिसाव: BCCL की लापरवाही से दो की मौत, ऑक्सीजन न मिलने पर महिला ने तोड़ा दम, भड़के लोग

कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई बीसीसीएल (BCCL) की धनबाद स्थित केंदुआडीह कोलियरी कोलियरी के पास जहरीली गैस रिसाव की घटना लगातार गंभीर होती जा रही है। गैस के संपर्क में आने से मृतकों की संख्या...
By Dec 10, 2025

साझा करें