सिवान: कलयुगी बेटे ने ईंट से मारकर की मां की हत्या, वारदात के बाद हुआ फरार
सिवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव में शनिवार की शाम एक व्यक्ति ने अपनी मां को ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। मृतका की पहचान चंपा देवी (50) के रूप में हुई है, जबकि आरोपित उसका पुत्र संदीप कुमार शर्मा है।
बताया जाता है कि मां चंपा देवी घर में काम कर रही थी तभी संदीप घर में पहुंचा और अचानक उन पर ईंट से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, संदीप वहां से फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी संदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिवान की मिनी पटेल ने ग्रैपलिंग में रचा इतिहास, 20 स्वर्ण के साथ बनीं बिहार की नई स्टार
सिवान से वाराणसी का सफर होगा आसान, 28 की जगह 47 पिलर पर बनेगा पुल; 100 KM कम होगी दूरी
सिवान में बेखौफ बदमाशों का तांडव, 60 लाख के गहने लूटे; पास में खड़ी रही पुलिस की गश्त गाड़ी
सिवान में दरिंदगी: शादी का झांसा देकर किशोरी को आर्केस्ट्रा वालों के हवाले किया, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
बिहार में आवारा कुत्तों का होगा इंतजाम: बनेंगे डॉग पाउंड और फीडिंग पॉइंट, नसबंदी और टीकाकरण के भी निर्देश
