लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी घायल, साथी गिरफ्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात कौशांबी के कुख्यात नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी को घेराबंदी के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पंकज पर कौशांबी पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि वांछित तस्कर पंकज त्रिपाठी अपने साथी नरेंद्र के साथ लखनऊ में सक्रिय है। विशेष टीम गठित कर कनकहा चौकी के पास उसकी घेराबंदी की गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दोनों ने बाइक भगा दी और पीछा कर रही टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पंकज त्रिपाठी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से दबोच लिया। घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी नरेंद्र से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, बाइक और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जो तस्करी नेटवर्क के खुलासे में सहायक हो सकते हैं।
लखनऊ में संदिग्ध बांग्लादेशियों का अवैध धंधा, प्लास्टिक गलाकर कमा रहे लाखों
इंडिगो की मनमानी: लखनऊ-वाराणसी में 33 उड़ानें रद्द, हंगामा करने वाला यात्री गिरफ्तार
यूपी पुलिस को मिली हाई-टेक स्कॉर्पियो, अपराध पर नियंत्रण के लिए SP ने दिखाई हरी झंडी
लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
यूपी शिक्षक निर्वाचन में बड़ा ‘खेल’! हजारों शिक्षकों के नाम गायब, संघ ने की शिकायत
गोवा हादसे के बाद लखनऊ में बड़ा खुलासा: 50% नाइट क्लबों में ‘फायर सेफ्टी’ फेल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
UP: शेयर मार्केट के झांसे में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म; सचिवालय कर्मी पर मतांतरण का दबाव
यूपी में वोटर्स लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान, 34 सीटों पर काम पूरा, 11 दिसंबर तक मौका
