लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
By
Dec 10, 2025
लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस की एएनटीएफ यूनिट ने सोमवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की। मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश पंकज त्रिपाठी और उसके सहयोगी नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, कौशांबी जिले का निवासी पंकज त्रिपाठी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान पंकज के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगली खबरें
