Kanpur Dehat news: जेल में कैदी की मौत पर बवाल, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
कानपुर देहात की माती जिला जेल में सोमवार रात एक बुजुर्ग कैदी की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। कैदी श्रीकिशन की मौत मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हुई थी। सुबह जब परिजन और ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के कारण करीब चार घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।
मृतक श्रीकिशन (68) अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव के निवासी थे। वह गैर इरादतन हत्या के एक मामले में 21 अक्टूबर 2025 से माती कारागार में बंद थे। जेल प्रशासन के अनुसार, श्रीकिशन को सांस और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां थीं।
डिप्टी जेलर राजेश कुमार ने बताया कि कैदी श्रीकिशन को पहले भी कई बार गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया था। 10 फरवरी 2026 को हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, हैलट और मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। 6 अप्रैल को फिर से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।
हंगामे की सूचना मिलने पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को जांच का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद ही परिजन शांत हुए और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायिक अफसरों को दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
KGMU Doctors ने दी चेतावनी, ‘स्क्रीन टाइम की लत दिल और दिमाग के लिए घातक’, दिए health tips
AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)
AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष
वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news
कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान
UP Weather News: यूपी के 50 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
UP के मेडिकल कॉलेज में 20 KL ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, Ambedkar Nagar को मिलेगी बड़ी राहत
कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
