UP Weather News: यूपी के 50 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मंगलवार की शाम कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज आंधी आई, जिसके बाद बुधवार को 50 जिलों के लिए आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, हवा का चक्रवाती परिसंचरण धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, औरैया और जालौन समेत ब्रज और एनसीआर के इलाकों में धूलभरी तेज आंधी चलने के आसार हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और झांसी समेत कई जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट हुई है। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस रह गया। मेरठ में भी पारा सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में पारा 6 डिग्री और अलीगढ़ में 5.4 डिग्री लुढ़का है। इटावा में भी तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। उरई (जालौन) में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, बांदा 38.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि प्रयागराज में भी पारा 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।
KGMU Doctors ने दी चेतावनी, ‘स्क्रीन टाइम की लत दिल और दिमाग के लिए घातक’, दिए health tips
AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)
AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष
वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news
कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान
UP के मेडिकल कॉलेज में 20 KL ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, Ambedkar Nagar को मिलेगी बड़ी राहत
कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
UP traffic rules: बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, अब खुद खत्म नहीं होगा चालान का केस
