0

AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष

By Apr 20, 2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज उत्साह और प्रतिस्पर्धी माहौल के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. यूसुफ उज्जमां खान ने हॉकी क्लब के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद मसरूर आलम के साथ किया। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न हॉल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। सर सैयद (एस.एस.) हॉल ने ए.बी.के. स्कूल को 1-0 से हराया, जबकि एस.टी.एस. स्कूल ने आफताब हॉल के खिलाफ 3-0 की मजबूत जीत दर्ज की। अंबेडकर हॉल ने मोहम्मद हबीब हॉल को 2-0 से पराजित किया।

प्रो. तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष

AMU में प्रो. मो. तारिक को डॉ. जेड. ए. डेंटल कॉलेज के ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 8 अप्रैल 2026 से तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगी। प्रो. तारिक एक अनुभवी शिक्षाविद और चिकित्सक हैं, जिनके पास ऑर्थोडॉन्टिक्स के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का शिक्षण, शोध और क्लिनिकल अनुभव है। उन्होंने अपने व्यापक शोध कार्य के माध्यम से इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

AMU शोधार्थियों को पुरस्कार

AMU के केए निजामी सेंटर फॉर कुरआनिक स्टडीज की पीएचडी शोधार्थी अदीबा ताज ने कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित दूसरी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इमर्जिंग कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस (आईसीईसीआई-2026)” में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनके शोध पत्र का शीर्षक “टेक्नालोजिकल इंटीग्रेशन इन कुरानिक एजूकेशनः इंटरफेस डिजाइन लिंग्विस्टिक ऐसेसिबिलिटी, एण्ड यूजर बिहेवियर” है। इसमें यह बताया गया कि उपयोगकर्ता-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म किस तरह कुरआनी शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बना सकते हैं।

इसके अलावा, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. लामे बिन साबिर को ओमान के यूनिवर्सिटी ऑफ निजवा में आयोजित “इंटेलिजेंट सिस्टम्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनुप्रयोगों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईएसएए 2026)” में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनका पुरस्कार प्राप्त शोध पत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी से उत्पन्न चुनौतियों का विश्लेषण करता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में हाल ही में दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां हुईं। विश्वविद्यालय के नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर में प्रख्यात वैज्ञानिक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुधीर कुमार सोपोरी ने दौरा किया। पद्मश्री...
By Apr 20, 2026

अलीगढ़ में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, ‘Aligarh news’ में मुआवजे की मांग

अलीगढ़ जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की पकी फसलें खेतों में बिछ गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान...
By Apr 20, 2026

साझा करें