Indian Railways ने बढ़ाया रेल किराया, 5 रुपये से 55 रुपये तक महंगा हुआ सफर
भारतीय रेलवे ने नए साल से पहले यात्रियों को झटका देते हुए रेल किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार देर रात 12 बजे से प्रभावी हो गई है। यात्रियों को अब जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणियों के टिकटों पर 5 रुपये से लेकर 55 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा।
यह बढ़ोतरी 179 दिनों के भीतर दूसरी बार की गई है। इससे पहले 1 जुलाई को भी किराए में वृद्धि की गई थी। इस बार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर और एसी श्रेणियों के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
किराए की वसूली राउंड फिगर में की जाएगी। यदि किराया 22, 23 या 24 रुपये बढ़ा है, तो यात्री से 25 रुपये लिए जाएंगे। हालांकि, यदि किराया 11 या 16 रुपये बढ़ा है, तो इसे राउंड फिगर के तौर पर 10 या 15 रुपये ही लिया जाएगा।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 215 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाली पैसेंजर ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, आरक्षण शुल्क और सुपरफास्ट चार्ज में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर बढ़ा हुआ किराया लागू नहीं होगा।
आगरा पुलिस news: ‘पेट कम कर लूंगा, दोस्ती कर लो’, महिला सिपाही को दारोगा ने किया परेशान, मिली धमकी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हादसा, तीन कारें टकराईं
Unnao rape case: Kuldeep Sengar की जमानत के खिलाफ CBI सुप्रीम कोर्ट पहुंची
33 वर्षीय मरीज के लिए ग्रीन कॉरिडोर से लाया गया दिल, चेन्नई में सफल heart transplant news
अमित शाह ने कहा- Pahalgam हमले के साजिशकर्ताओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से सजा, आतंकवाद पर भारत का नया रुख
आतंकवाद पर Amit Shah का बड़ा बयान: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘महादेव’ से पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
दिल्ली में DDA housing scheme लॉन्च, EWS के लिए 144 फ्लैट, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
आगरा: बिचपुरी रोड से हटा साप्ताहिक बाजार, ‘traffic’ जाम से मिली राहत
