Indian Railways ने दिया यात्रियों को झटका, मेल-एक्सप्रेस और AC ट्रेनों का किराया बढ़ा
By
Dec 21, 2025
भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के टिकटों पर लागू होगी। रेलवे की घोषणा के अनुसार, बढ़ी हुई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू की जाएंगी। हालांकि, रेलवे ने लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिली है।
यह किराया वृद्धि लंबी दूरी के यात्रियों को प्रभावित करेगी। साधारण श्रेणी में 215 किमी तक किराया नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन इससे अधिक दूरी पर 1 पैसा प्रति किमी की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है। मेल-एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है।
अगली खबरें
