IND vs SL T20I: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को आसानी से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। यह जीत टीम इंडिया के लिए अगले साल होने वाले T20 विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 121 रनों पर रोक दिया। श्रीलंका की पारी कप्तान चमारी अथापथ्थु पर निर्भर थी, लेकिन उनके जल्दी आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई। भारत की ओर से गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया, खासकर स्पिनरों ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही जब शफाली वर्मा सस्ते में आउट हो गईं। हालांकि, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला। रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की पारी खेली और टीम को 15 ओवर के भीतर ही जीत दिला दी।
इस IND vs SL T20I मैच में युवा खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया, जो T20 विश्व कप के लिए कोर टीम बनाने की टीम बनाने की रणनीति का हिस्सा है। भारत ने इस जीत के साथ ही विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए नई शुरुआत की है।
