0

आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप

By Dec 10, 2025

आगरा में मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे हर्ष चौधरी पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ स्टेडियम में धक्का-मुक्की और गाली गलौज करने का आरोप है। यह घटना तब सामने आई है जब नगर निगम में मेयर और नगर आयुक्त के बीच पहले से ही तनातनी चल रही है।

रविवार सुबह एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन था, जहां मेयर हेमलता दिवाकर के साथ उनके भतीजे हर्ष चौधरी भी मौजूद थे। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम का कहना है कि सुबह 6.45 बजे हर्ष चौधरी ने सार्वजनिक रूप से उनके साथ धक्का मुक्की की और गालियां दीं।

गौतम के अनुसार, हर्ष ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि यदि वे नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का साथ देते रहे तो उन्हें पिटाई के साथ ही जान से हाथ धोना पड़ सकता है। हर्ष ने नगर आयुक्त के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया और उन्हें देख लेने की धमकी दी।

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि हर्ष चौधरी पहले भी कई बार वाट्सएप कॉल के माध्यम से निजी कार्य कराने और रुपयों की मांग कर चुका है। मांग पूरी न करने पर वह पहले भी उन्हें पिटाई की धमकी दे चुका है। गौतम ने कहा कि इस घटना से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है और उन्होंने अपने परिवार के लिए भी असुरक्षा जताई है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मेयर हेमलता दिवाकर ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है, जबकि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सहायक नगरायुक्त की शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह

आगरा जिले के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि कुल 4,68,769 मतदाताओं में से 78,052 मतदाताओं...
By Amit Sagar Dec 10, 2025

आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार

आगरा के शाह मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक टकराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकानदारों के अनुसार, बाइक खड़ी करने के दौरान एक बाइक दूसरी बाइक से टकरा...
By Dec 10, 2025

आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार

आगरा के शाह मार्केट में एक मामूली बाइक टक्कर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह घटना तब शुरू हुई जब दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस मामूली बात पर विवाद इतना बढ़...
By Dec 10, 2025

आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के नगला झब्बा में अवैध रूप से पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी के आगमन से पहले नगर निगम ने चमकाया रूट, गड्ढे भरे और आवारा पशुओं को पकड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में कमिश्नरी सभागार में एसआईआर की समीक्षा करने आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय है। नगर निगम ने सीएम के रूट पर विशेष...
By Dec 10, 2025

आगरा: सड़क निर्माण में घोटाले की आशंका, जांच कमेटी ने की थर्ड पार्टी जांच की सिफारिश

हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे तक हुए निर्माण कार्य में कथित घोटाले मामले की जांच आख्या रविवार को जांच कमेटी के सदस्यों ने महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह को जांच रिपोर्ट भेज दी। जांच रिपोर्ट...
By Dec 10, 2025

साझा करें