सीएम योगी के आगमन से पहले नगर निगम ने चमकाया रूट, गड्ढे भरे और आवारा पशुओं को पकड़ा
By
Dec 10, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में कमिश्नरी सभागार में एसआईआर की समीक्षा करने आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय है। नगर निगम ने सीएम के रूट पर विशेष ध्यान दिया है। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर कमिश्नर कार्यालय तक के मार्ग पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
सड़क के गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क कराया गया है ताकि सीएम के काफिले को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही, मार्ग पर लगे वर्टिकल गार्डनों को भी संवारा गया। नगर निगम के प्रकाश विभाग के कर्मचारियों ने स्ट्रीट लाइटों की जांच की। पशु कल्याण विभाग ने बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया, ताकि रूट पर यातायात सुगम रहे। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने खुद तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुबह से ही रूट पर तैनात रहने के निर्देश दिए।
अगली खबरें
