आगरा: सड़क निर्माण में घोटाले की आशंका, जांच कमेटी ने की थर्ड पार्टी जांच की सिफारिश
हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे तक हुए निर्माण कार्य में कथित घोटाले मामले की जांच आख्या रविवार को जांच कमेटी के सदस्यों ने महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह को जांच रिपोर्ट भेज दी। जांच रिपोर्ट में कमेटी के पार्षदों ने पूरे मामले के तथ्यों को पूर्ण रूप से सामने लाने को थर्ड जांच करने की संस्तुति की है।
पार्षदों के दल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि नगर निगम आगरा के अधिकारियों द्वारा कोई भी पत्राचार नहीं किया गया है। इसके साथ ही कमेटी ने लिखा कि स्थलीय जांच के लिए कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके साथ ही निगम के अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य की मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई। कमेटी के सदस्यों ने माना कि स्थलीय निरीक्षण में पाए गए तथ्यों के अनुसार उक्त प्रकरण में वित्तीय अनियमिततायें पायी गयी हैं। अतः उक्त प्रकरण की थर्ड पार्टी जांच कराने की संस्तुति की जाती है।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
