आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा जिले के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि कुल 4,68,769 मतदाताओं में से 78,052 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। यह कार्रवाई विभिन्न कारणों से की गई है, जिसमें 12,194 मृतक मतदाता, 25,383 अनुपस्थित मतदाता, 32,897 बाहर चले गए मतदाता और 6,168 डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं।
इस बड़े पैमाने पर नाम हटाने की प्रक्रिया ने स्थानीय राजनीतिक दलों और मतदाताओं के बीच हलचल पैदा कर दी है। एसडीएम सुमित सिंह और तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील सभागार में सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हटाए गए वोटरों की जानकारी दी और बताया कि 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रत्येक बूथ पर बीएलओ बैठक करेंगे। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इन बैठकों में उपस्थित रहने का आग्रह किया ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
