Budget 2024: शेयर मार्केट निवेशकों को राहत, विदेश में पढ़ाई पर TCS घटा; CA ने बताया संतुलित बजट
कानपुर स्थित सीए इंस्टीट्यूट में वित्त विशेषज्ञों ने बजट का सीधा प्रसारण देखा और उसकी समीक्षा की। विशेषज्ञों ने नई कर नीतियों, सरलीकरण और कारपोरेट सेक्टरों को दिए गए प्रोत्साहनों को देखते हुए बजट को संतुलित बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट छोटे कारोबारियों से लेकर विदेश में पढ़ने जाने वाले छात्रों तक के लिए राहत लेकर आया है।
विदेश में पढ़ाई और छोटे कारोबारियों को राहत
वित्त विशेषज्ञों ने विदेश में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों की फीस जमा करने पर फॉरेन एक्सचेंज के टैक्स (TCS) को 5% से घटाकर 2% करने के कदम को महत्वपूर्ण बताया। यह बदलाव विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी राहत है। इसके अलावा, छोटे कारोबारियों को टीडीएस (TDS) में छूट और अपील के प्री-डिपॉजिट टैक्स में राहत मिलने से उन्हें भी फायदा होगा।
आयकर अनियमितताओं में राहत
बजट में आयकर अनियमितताओं के अपराधीकरण को खत्म करने का प्रयास किया गया है। पहले पकड़े जाने पर 30% टैक्स और 90% जुर्माना लगता था, लेकिन अब 60% अतिरिक्त टैक्स जमा कर राहत पाने का प्रावधान है। अधिकारियों के जाल में फंसे बिना सरलीकरण की प्रक्रिया और तीन से सात साल तक की सजा को दो साल करने और उसे भी अदालत के जरिये जुर्माने में बदलने को आयकरदाताओं को बड़ी राहत बताया गया है।
शेयर मार्केट निवेशकों के लिए लाभ
शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को लाभ होने पर कुल धन पर लगने वाले बायबैक टैक्स को अब निवेश की गई पूंजी और कुल पूंजी के अंतर पर ही लगने को फायदेमंद बताया गया है। यह बदलाव से निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी। समीक्षा के दौरान सीए दिनेश चंद्र शुक्ला, राजीव मेहरोत्रा, नवीन भार्गव, अतुल मेहरोत्रा और शाहिद कामरान खान आदि मौजूद रहे।
