बिजनौर पिकअप आगजनी मामले में बड़ा खुलासा, ‘Pakistan link’ के जरिए आतंकी हैंडलर ने दिया था बड़ा वारदात करने का निर्देश
बिजनौर में 4 मार्च को पिकअप वाहन में आग लगाने की घटना की जांच अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के दायरे में आ गई है। इस घटना के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने लखनऊ में हाल ही में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों के बाद बिजनौर जैसी अन्य घटनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया है।
सूत्रों के अनुसार, बिजनौर में पिकअप जलाने का वीडियो टेलीग्राम के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर अबुबकर तक भेजा गया था। वीडियो देखने के बाद हैंडलर ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे ‘छोटी घटना’ बताया। उसने आरोपियों से कहा था कि अगर वे बड़ी घटना को अंजाम देंगे, तभी उन्हें रकम मिलेगी।
जांच एजेंसियों ने बिजनौर के आरोपी अबुजर से पूछताछ की थी, जो टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जुड़ा था। इस ग्रुप में केवल पांच सदस्य थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। हैंडलर अबुबकर का नंबर और लोकेशन ट्रेस नहीं हो सका है, जबकि ग्रुप के एडमिन सैय्यद की तलाश जारी है।
एटीएस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर संवेदनशील स्थानों की मैपिंग कर रहे थे। उनका इरादा सिलसिलेवार धमाके करने का था। इसके लिए वे आगजनी और टाइमर आधारित उपकरण भी तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों ने कई बार दिल्ली जाकर महत्वपूर्ण कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों की रेकी भी की थी।
UP CM विवेकाधीन कोष से 860 करोड़ की सहायता, Yogi Adityanath सरकार का बड़ा कदम
UP में Private Schools की मनमानी पर शिकंजा, 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान
लखनऊ: छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर दंपति और बेटी को पीटा, Lucknow crime news
लखनऊ में एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल ने दिखाई अंतरराष्ट्रीय शिक्षा की झलक, नई शाखा का हुआ उद्घाटन
UP Politics News: योगी यूथ ब्रिगेड ने राघव चड्ढा की आरती उतारी, AAP पर साधा निशाना
Lucknow crime news: छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, घर में घुसकर की पिटाई
स्मार्ट मीटर विवाद पर BJP पर बरसे अखिलेश, बोले- ‘प्रीपेड पीड़ित’ बन गई UP politics news की जनता
लखनऊ: CM Yogi news, रंगमंच राष्ट्रीय चेतना जगाए, महानायकों की कहानी युवाओं तक पहुंचाएं: सीएम योगी
