0

बलदेव पब्लिक स्कूल ने उड़ान महोत्सव में लहराया परचम, कबड्डी और सिंगिंग में मारी बाजी

By Dec 10, 2025

बलदेव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ईशान इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित उड़ान महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस महोत्सव में जिले के 38 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। विद्यार्थियों ने कबड्डी, डिबेट एवं ग्रुप सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है, वहीं वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रथम विजेताओं को 2100 रुपए नकद एवं गोल्ड मेडल, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 1100 रुपए नगद एवं सिल्वर मेडल दिया गया। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सी सिकरवार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रतियोगी दुनिया में छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल, गायन-नृत्य आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार ने कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। टीम का नेतृत्व हरिओम राघव एवं विनय कुमार भाटी ने किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, 206 विद्यार्थियों को मिले व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल

बलदेव। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समेकित शिक्षा व एलिम्को के सहयोग से शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण दिए गए। यहां कुल 206 बच्चों को 9 ब्रेल किट, 14 कान की...
By Dec 10, 2025

साझा करें