0

दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, 206 विद्यार्थियों को मिले व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल

By Dec 10, 2025

बलदेव। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समेकित शिक्षा व एलिम्को के सहयोग से शुक्रवार को परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण दिए गए। यहां कुल 206 बच्चों को 9 ब्रेल किट, 14 कान की मशीन, 11 सीपी चेयर, 9 रोलेटर, 8 ट्राई साइकिल, 40 व्हीलचेयर एवं 114 टीएलएम किट दी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश, बीएसए रतन कीर्ति एवं चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने शारदे पूजन से किया। अतिथियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज का कोई भी व्यक्ति सुविधाओं से वंचित न रहे। इस दौरान 6 से 14 वर्ष तक के नामांकित बच्चों को कान की मशीन, ट्राई साइकिल, कैलीपर, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, टीएलएम किट सहित विभिन्न उपस्कर प्रदान किए गए।

अतिथि सम्मान बीईओ कौशल कुमार ने स्मृति चिह्न देकर व पटुका पहनाकर किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान, सीडीपीओ सुमनलता, पूर्व चेयरमैन कमल कुमार पांडेय, प्रधान संगठन अध्यक्ष योगेश गौतम, अनिल रावत, नरेंद्र गोयल, बबलू सोनी, अजीत छोंकर, गीता रावत, रूबी शाक्य, रश्मि कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। संचालन गौरीशंकर ने किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बलदेव पब्लिक स्कूल ने उड़ान महोत्सव में लहराया परचम, कबड्डी और सिंगिंग में मारी बाजी

बलदेव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ईशान इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित उड़ान महोत्सव में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस महोत्सव में जिले के 38 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। विद्यार्थियों...
By Dec 10, 2025

साझा करें